- शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ मिला सीखने को- विमल पटेल
- सीएम राइज विद्यालय में सेवानिवृत शिक्षक को दीं भावभीनी विदाई
मंडला महावीर न्यूज 29. अंजनिया के सीएम राइज विद्यालय में उच्च श्रेणी शिक्षक विमल कुमार पटेल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह विद्यालय स्टाफ द्वारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती जी का पूजन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में श्री पटेल द्वारा संपूर्ण सेवा काल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है और वहीं मैंने जितने दिन भी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया उससे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इस अवसर पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और विद्यायलीन स्टाफ द्वारा श्री पटेल को एक कर्तव्यनिष्ठ एवं स्वच्छ छवि का शिक्षक बताते हुए कहां कि विद्यालय में श्री पटेल की कमी हमेशा खलेगी।
संस्था द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षक विमल कुमार पटेल को स्मृति चिन्ह के साथ शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालयीन प्राचार्य हेमंत कुमार राणा ने की और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक आरके भांडे ने किया। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में विद्यालय स्टाफ के साथ ग्राम की सरपंच श्रीमती नीतू मरकाम, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रोहिणी प्रसाद शुक्ल, पंच पूरन लाल पटेल मौजूद रहे।












