तकनीकी आधारित सीखने, सिखाने की पहल को मिल रही गति

  • तकनीकी आधारित सीखने, सिखाने की पहल को मिल रही गति
  • बीजाडांडी के 30 गांव मे एकलव्य फाउंडेशन द्वारा समुदाय आधारित केन्द्र संचालित

मंडला महावीर न्यूज 29. ऑरेकल इंडिया के वित्तीय सहयोग से एकलव्य संस्था द्वारा मंडला जिले के दूरस्थ बीजाडांडी ब्लॉक में तकनीकी आधारित सीखने सिखाने की पहल को गति मिल रही है। इसी तारतम्य में एकीकृत माध्यमिक शाला मगरधा में स्कूल रसबरी पाई सेटअप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज चंदेल, बीएसी विवेक मिश्रा, सीएसी फुल सिरोमणि सूर्यवंशी, सलिल तिवारी, वीरसेह नर्रेती रहे।

कार्यक्रम में स्कूल प्रधान पाठक जीतेन्द्र बझैया, श्रीमती गायत्री उइके, स्कूल स्टाफ श्रीमती मंजू वर्मा, विजय श्रीपाल, श्रीमती जगवती मरावी, श्रीमती मीना यादव उपस्थित रहे। सभी मुख्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने ऑरेकल इंडिया के प्रयास की सराहना की। वर्तमान 21 वीं सदी में तकनीकी आधारित सीखने की पहल पर प्रकाश डालते हुए कहां कि बच्चों को तकनीकी आधारित सीखने सिखाने के मौके मिलना अत्यंत जरूरी है। इस पहल की शुरुआत समुदाय एवं स्कूल दोनों में ही हो रहा है।

बीजाडांडी ब्लॉक में तीन स्कूलों में पांच – पांच कम्प्यूटर सेटअप के साथ कार्य किया जाएगा। ऐसे ही गांव में समुदाय के बीच 12 जगह पर एक-एक कम्प्यूटर सेटअप के साथ कार्य की शुरुआत की जा रही है। इसके आलावा भी बीजाडांडी ब्लॉक के 30 गांवो में एकलव्य फाउंडेशन द्वारा समुदाय आधारित केंद्र संचालित किये जा रहा है। जिसमें समुदाय की अहम भूमिका होती है। यहाँ 20 शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र है, प्रत्येक केंद्र में 25 से 30 बच्चे दर्ज है, और 10 चकमक क्लब शामिल है।

इन तीनों सिग्मेंट में लगभग 1100 बच्चे शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के शिक्षको का योगदान रहा। कार्यक्रम में एकलव्य टीम के साथ अजय हनोते, अजीता चेरो, राम कुमार धुर्वे, नेहा कुजूर, सुरेश पाल, शिव प्रसाद मरकाम, सूरज धुर्वे, देवकी मार्को, दीपक गायकवाड़, निदेश सोनी, खेमप्रकाश यादव, संचालिका शीतल धुर्वे, अनुसुइया मरकाम, निकिता मरावी शामिल रहे।

Leave a Comment