भविष्य में छात्राएं स्व रोजगार से जुड़कर खड़े होगी अपने पैरों पर

  • भविष्य में छात्राएं स्व रोजगार से जुड़कर खड़े होगी अपने पैरों पर
  • हम छात्राओं को रोजगार परक बना रहे हैं-प्रो.शरद नारायण
  • एक वर्ष के लिए किया गया एमओयू

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य व संरक्षक प्रो. शरद नारायण खरे के मार्गदर्शन व स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी बीके रोहितास के संयोजन में सीडीवीडी संस्था व महाविद्यालय के मध्य एक सहमति पत्र हस्ताक्षरित किया गया। जिसमें संस्था के डायरेक्टर निसार कुरैशी व प्राचार्य प्रो. शरद नारायण खरे ने सहमति पत्र पर दस्तखत किए। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं को बांस व लेंटाना से कलाकृतियां बनाने व अचार, मुरब्बा, शहद, पापड़, बड़ी आदि को तैयार करके उनका मार्केटिंग करने संबंधी प्रशिक्षण देना स्वीकृत किया गया। यह एमओयू एक वर्ष अवधि के लिए किया गया है।


प्राचार्य श्री खरे ने बताया कि शासन की नीति के अनुसार विद्यार्थियों को डिग्री के साथ रोजगार से जोडऩा है। नई शिक्षा नीति में गुणवत्ता व रोजगारपरकता को विशेष महत्व दिया गया है। इसीलिए वोकेशनल कोर्सेज के साथ ही अल्पावधि रोजगार प्रशिक्षणों का प्रावधान किया गया है और कला कौशल की वृद्धि पर जोर दिया गया है। इसी श्रंखला में छात्राओं को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण कराया जाता है। इस तरह के प्रशिक्षणों से छात्राएं भविष्य में स्व-रोजगार से जुड़कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। छात्राएं इस एमओयू से बहुत हर्षित हैं। महाविद्यालय स्टाफ सहित जिला नोडल अधिकारी डॉ एसपी धूमकेती ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Comment