पूरी सेवा में सिर्फ देने का भाव, शिक्षक सेवानिवृति पर भी रहता है खुश

  • पूरी सेवा में सिर्फ देने का भाव, शिक्षक सेवानिवृति पर भी रहता है खुश – डी के सिंगौर
  • सेवा निवृत शाला में जाकर हम दे सकते अपना श्रेष्ठ, सेवा निवृत शिक्षकों ने की अपील


मंडला महावीर न्यूज 29. ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले जून माह में सेवानिवृत हुए 42 शिक्षकों का समान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुय अतिथि मुन्नी वरकड़े जिला शिक्षा अधिकारी, विशिष्ठ अतिथि सेंदराम सहायक संचालक, सेवानिवृत शिक्षक व पर्यावरण विद राजेश क्षत्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जून माह में जिले भर के सेवानिवृत 42 शिक्षकों का समान शाल, श्रीफल, फूल माला और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षिका मंजरी दुबे, निरंजन कछवाहा ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सेवानिवृत शिक्षक निरंजन कछवाहा, रामकुमार पटेल, अशोक हरदहा, अरुणा मेहता, लखन लाल सिंगौर ने जहां अपनी सेवा के अनुभव शेयर किए वहीं संकल्प लिया कि वे अपनी सेवानिवृत शाला में समय समय पर जाकर उस शाला में अपना समय देगें। विद्यालय के बच्चों से जुड़ेंगे और विद्यालय के विकास में अपना योगदान करेंगे, जिसका सभी उपस्थित सेवानिवृत शिक्षकों ने समर्थन किया।

नई ऊर्जा के साथ समाज के लिए दें समय 

सेवानिवृत शिक्षकों ने एसोसिएशन के इस समान कार्यक्रम की प्रसंशा की और एसोसिएशन को आर्थिक मदद की बात भी कही राजेश क्षत्री, अशोक हरदहा ने आर्थिक सहयोग भी किया। कार्यक्रम की मुय अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी वरकड़े ने परिवार और समाज के लिए अपना समय नई ऊर्जा के साथ देने की बात कही। कार्यक्रम के अध्यक्ष एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि एसोसिएशन लगभग डेढ़ वर्ष से जिले के सभी सेवानिवृत शिक्षकों का समान का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हर कार्यक्रम में सेवा निवृत शिक्षकों के नए चेहरे होते हैं। उनके अंदर समान मिलने की प्रसन्नता और कृतज्ञता के भाव से एसोसिएशन के पदाधिकारियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी पूरी सेवाकाल में सिर्फ देने का भाव रखता है। इसलिए शिक्षक अपनी सेवानिवृत पर भी खुश रहता है। कार्यक्रम में सभी सेवा निवृत शिक्षकों और अतिथियों का आभार प्रर्दशन महिला विंग जिला अध्यक्ष मीना साहू ने किया और कहा सेवा निवृत शिक्षक अपना अनुभव आने वाली पीढ़ी को शेयर कर उनका भला कर सकते हैं। आपका मार्गदर्शन हमें भी प्रदान करते रहें। कार्यक्रम का संचालन दिलीप मरावी ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन मुय पदाधिकारियों में सरिता सिंह, मेडम मलगाम, भजन गवले, लोकसिंह पदम, संजुलता सिंगौर और रवींद्र चौरसिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment