दस्तक अभियान की तरह छात्रों की ले रहे जानकारी

  • दस्तक अभियान की तरह छात्रों की ले रहे जानकारी
  • सुबह 6 से 9 बजे तक ग्राम में चलाया जा रहा गृह संपर्क अभियान


मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला कलेक्टर की अध्यक्षता में विगत दिवस विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में निर्देश दिए गए थे कि शालाओं में नामांकन में वृद्धि और ड्राप आउट छात्रों की जानकारी एकत्र की जाए। जिससे विद्यालयों में छात्रों का नामांकन किया जा सके। कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देश का पालन करते हुये पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा मंडला के शिक्षकों द्वारा सुबह 6 बजे से 9 बजे तक छात्र एवं छात्रों के नामांकन में वृद्धि एवं ड्राप आउट विद्यार्थियों के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है।


बताया गया कि दस्तक अभियान की तरह ग्राम में घर-घर जाकर 6 से 18 वर्ष के कितने बच्चे हैं, उनका विवरण उक्त घर में कितने विद्यार्थी हैं, उनमें से कितने स्कूल में दर्ज हैं, उनमें से कितने विद्यार्थी ड्राप आउट हैं इसकी जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही गृह संपर्क कार्यक्रम अभियान के तहत लगातार दीवारों पर अंकित कर शत प्रतिशत नामांकन पूर्ण करने दाखिल हेतु किया जा रहा है। नामांकित सभी विद्यार्थियों को नि: शुल्क पुस्तक का वितरण भी किया गया है।

Leave a Comment