- जिले में एफएलएन एक्शन प्लान अगस्त में होगा लागू
- कक्षा दूसरी व तीसरी के बच्चे 35 व 45 शब्द प्रति मिनट प्रवाह से करेंगे पठन
- एफएलएन कोर टीम की बैठक सम्पन्न
मंडला महावीर न्यूज 29. मिशन अंकुर के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 के सभी बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने की मुहिम प्रारंभ की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में 5 एवं 6 जुलाई 2024 को जिले की एफएलएन कोर टीम की बैठक सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में डाइट, जिला शिक्षा केंद्र, जिला शिक्षा कार्यालय तथा चयनित शालाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिला स्तर से बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने से संबंधित समस्याओं से चर्चा एवं वार्षिक कार्ययोजना बनाई गई जिससे जिले के सभी कक्षा 1 से 3 के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त किया जा सके।

बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारत सरकार द्वारा निपुण भारत अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान ( एफएलएन) से जुड़े लक्ष्य को 2026-27 तक प्राप्त करना है। निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने लिए मध्यप्रदेश द्वारा उक्त योजना को मिशन अकुर के नाम से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में कक्षा 2 के लिए भाषा में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पठन एवं गणित में 2 अंकीय घटाव व 999 तक की संख्याओं की पहचान का निपुण लक्ष्य निर्धारित है। कक्षा 3 भाषा में न्यूनतम 45 शब्द प्रति मिनट प्रवाह से पठन एवं गणित में 3 अंकीय घटाव तथा 9999 की संख्याओं की पहचान का निपुण लक्ष्य निर्धारित है।

प्रदेश में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में बच्चों की अकादमिक प्रगति जाँचने के लिए फरवरी 2024 में वार्षिक मूल्यांकन का आयोजन किया गया था। इस सन्दर्भ में कलेक्टर एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में मंडला जिले में 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एफएलएन एक्शन प्लान डिस्ट्रिक्ट कोर टीम के सहयोग से बनाया जायेगा। यह एक्शन प्लान बनाकर राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से जुलाई माह में सांझा की जाएगी। जिसके फीडबैक के बाद इसको अंतिम रूप दिया जायेगा और अगस्त माह 2024 से मंडला जिले में लागू किया जायेगा।











