नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisements

नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मंडला के बड़ी खैरी में किराए के मकान में मिला शव

  • बरवटी निवासी थी मृतका, दीपावली पर गई थी घर
  • कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

मंडला महावीर न्यूज 29. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी खैरी में किराए के मकान में रह रही एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ग्राम बरवटी निवासी नीलू बरकड़े के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीलू नर्सिंग की पढ़ाई के लिए मंडला के बड़ी खैरी स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी।परिजनों के मुताबिक, वह हाल ही में दीपावली पर्व पर अपने घर भी गई थी, लेकिन उस दौरान उसने किसी भी प्रकार की परेशानी का कोई जिक्र नहीं किया था। युवती ने यह आत्मघाती कदम किस कारण से उठाया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Comment