देवउठनी ग्यारस पर निषादराज भवन के सामने लगेंगी पटाखा दुकानें

Advertisements

देवउठनी ग्यारस पर निषादराज भवन के सामने लगेंगी पटाखा दुकानें

एसडीएम ने व्यापारियों को दी अनुमति

  • दीपावली पर स्थान परिवर्तन से हुए नुकसान पर प्रशासन का राहत भरा कदम
  • स्टेडियम के पास एक ही जगह लगेंगी छोटी दुकानें

मंडला महावीर न्यूज 29. दीपावली के अवसर पर स्थान परिवर्तन के कारण नुकसान झेलने वाले पटाखा व्यापारियों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। महिष्मति पटाखा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने हाल ही में एसडीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, जिसके बाद प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लिया है।व्यापारी संघ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने आगामी ग्यारस के अवसर पर सभी पटाखा व्यापारियों को स्टेडियम के पास स्थित निषादराज भवन के सामने एक ही स्थान पर छोटी दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही दुकानदारों की सुविधा के लिए नगरपालिका द्वारा वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी कराई जाएगी।

लाइसेंस की तिथि को लेकर मिला आश्वासन 

वर्ष 2026 के लाइसेंस में 19 नवंबर की तारीख दर्ज होने के संबंध में भी एसडीएम ने व्यापारियों को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि उन्हें दुकान संचालन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन के इस सहयोगात्मक और त्वरित निर्णय पर महिष्मति फटाका व्यापारी संघ ने एसडीएम का आभार व्यक्त किया है।


Leave a Comment