गौ पूजन, वृक्षारोपण और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Advertisements

गौ पूजन, वृक्षारोपण और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

सेमरखापा की धेनुवाड़ी गौशाला में धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी पर्व

  • संतों के सान्निध्य में गूंजी गोकथा
  • विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग द्वारा आयोजित हुआ गोपाष्टमी महोत्सव

मंडला महावीर न्यूज 29. विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के तत्वावधान में ग्राम सेमरखापा स्थित धेनुवाड़ी गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित नीलू महाराज और शारदानात्मक महाराज के सानिध्य में गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों और नागरिकों ने गौ माता का तिलक वंदन कर गुड़, फूटा, पूरी और खीर का भोग लगाया।

गोकथा और भजनों से झूमे भक्त 

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर गौ माता और भगवान श्री कृष्ण गोपाल का पूजन किया गया और कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान पंडित नीलू महाराज ने करीब दो घंटे तक संगीतमय गोकथा सुनाई, जिसे सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भजन मंडली की प्रस्तुतियों पर उपस्थित गोप्रेमी भक्ति में झूम उठे। कार्यक्रम का समापन भव्य गौ-आरती के साथ हुआ।

वृक्षारोपण का दिया संदेश 

धार्मिक अनुष्ठान के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी संतगण, विहिप पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 

ग्राम सेमरखापा स्थित धेनुवाड़ी गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी पर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष सोनू भलावी, पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, समाजसेवी, विचारक सुधीर कांसकार, समाजसेवी सुहानंद आश्रम के संचालक मुकेश सोनी, गौ रक्षक रेनू कछवाहा, समाजसेवी गजेन्द्र गुप्ता, किशोर रजक, दीपक उमरे, संतोष सहित सभी मातृ शक्तियां एवं गौ सेवक मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण किया गया। रेनू कछवाहा और सुधीर कांसकार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। अंत में सभी का आभार व्यक्त कर खीर के प्रसाद का वितरण के साथ किया गया।


Leave a Comment