सुखमनी साहिब पाठ, बहिराणा पूजन और पल्लव की रात में उमड़े श्रद्धालु

Advertisements

श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का वरसी उत्सव

  • श्री झूलेलाल धाम में हुए विविध धार्मिक आयोजन
  • सुखमनी साहिब पाठ, बहिराणा पूजन और पल्लव की रात में उमड़े श्रद्धालु

मंडला महावीर न्यूज 29. अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का वरसी पुण्यतिथि उत्सव शनिवार को स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब के ऊपर स्थित श्री झूलेलाल धाम में असीम श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अमर शहीद संत के प्रति अपनी गहरी आस्था और कृतज्ञता व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान श्री झूलेलाल धाम में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।वरसी उत्सव के कार्यक्रम की पवित्र शुरुआत शनिवार सुबह सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। पाठ के बाद विधि-विधान से आरती और पूजा-अर्चना की गई। भोग साहिब की रस्म अदायगी के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण की।

नर्मदा तट पर पूजन और पल्लव की रात में सजी महफिल 

शाम के समय सिंधी समाज की संगत ने भक्ति भाव के साथ बहिराणा साहिब का पूजन किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु मां नर्मदा के तट के लिए प्रस्थान कर गए, जहां नर्मदा तट पर परंपरागत रूप से विशेष पूजन-अर्चन संपन्न किया गया। पूजन के बाद शाम को पल्लव की रात का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान सामाजिक कलाकारों ने भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजनों व मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज के लोगों ने सामूहिक पल्लव प्रार्थना कर अपने परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।


रिपोर्टर- रितेश पमनानी


Leave a Comment