उदयपुर में धूमधाम से मनाई ईद-उल-अजहा

उदयपुर में धूमधाम से मनाई ईद-उल-अजहा

नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिल मांगी देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ

  • बलिदान और आपसी सौहार्द का पर्व बकराईद
  • उदयपुर में हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर दी बधाई

मंडला महावीर न्यूज 29. इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा (बकराईद) क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति वफादारी और उनके द्वारा दिए गए महान बलिदान की याद में मनाया जाता है। बलिदान, त्याग और कुरबानी का संदेश देने वाले इस मुकद्दस मौके पर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा गया।सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग पारंपरिक और विशेष परिधानों में ईदगाह व मस्जिदों की ओर रवाना हुए। जहाँ आला मस्जिद के इमाम आबिद रजा के द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई। इमाम साहब ने खुतबा पढ़ा और मुल्क की तरक्की की दुआ की। नमाज मुकम्मल होने के बाद सभी अकीदतमंदों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान नमाजियों ने अपने देश, प्रदेश और जिले में सुख, समृद्धि, अमन और शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी।

गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी अनूठी मिसाल 

इस अवसर पर उदयपुर में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुंदर नजारा देखने को मिला, जब अन्य समाज के लोग और जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाया और ईद की ढेरों बधाई दी। नमाज के शांतिपूर्ण समापन के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौटे और पारंपरिक तौर पर कुरबानी की रस्म अदा की।

ये रहे उपस्थित 

इस मुकद्दस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा, जिनमें ग्राम सरपंच बलदेव परते, उपसरपंच जगदीश यादव, पटवारी वीरेन्द्र, इकबाल अहमद, अब्दुल गनी, अब्दुल करीम, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद सब्बीर, शेख रमजान, मोहम्मद नौशाद, हैदर सिद्दीकी, मोहम्मद सबीर, मोहम्मद गुलाम, शेख मेहबूब सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Comment