साड़ी का पल्लू टायर में फंसा, चलती बाइक से गिरी महिला

दर्दनाक हादसा

  • साड़ी का पल्लू टायर में फंसा, चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर घायल
  • निवास-मंडला मार्ग पर ददरगांव के पास हुई घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास, मंडला मार्ग पर ददरगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चलती मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना का कारण महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले टायर में फंसना बताया गया है।जानकारी अनुसार रांझी खम्हारिया निवासी सुलेखा उईके 23 वर्ष अपने पति ब्रजेश और दो साल के बेटे के साथ मोटरसाइकिल से अपनी दीदी के यहाँ गाढ़ा देवरी बबलिया की तरफ रिश्तेदारी में गई हुई थीं। लौटते समय जब वे ग्राम ददरगांव के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान सुलेखा उईके की साड़ी का पल्लू अचानक बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। पल्लू फंसने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के तुरंत बाद वहाँ से गुजर रहे लोगों की नजर घायल महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में लाकर भर्ती कराया। महिला का उपचार जारी है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


 

Leave a Comment