कार और बाईक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत
- घुघरी के छतरपुर ग्राम के पास हुआ हादसा, दो घायल, एक रैफर
मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी के पास छतरपुर गांव में गुरूवार देर रात्रि अर्टिका कार और मोटरसाईकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सड़क हादसे की सूचना तत्काल घुघरी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद तत्काल डायल 112 घटना स्थल पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसा गुरूवार रात को हुई, जब अर्टिका कार घुघरी से मंडला की ओर जा रही थी और मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग मंडला से घुघरी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरार छतरपुर गांव के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस हादसे की सूचना घुघरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस आरक्षक हेमंत शिव, उपेंद्र पनगरिया और पायलट राजेश भारतीया ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी पहुंचाया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है।










