अवैध सट्टा और वारंटियों पर शिकंजा, दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

अवैध सट्टा और वारंटियों पर शिकंजा, दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

  • महाराजपुर पुलिस की कार्रवाई
  • सट्टा खिलाते एक आरोपी और दो फरार वारंटी पकड़े गए

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में महाराजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। बताया गया कि पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर में एक व्यक्ति के सट्टा खिलाने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी सलीम खान (42) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा पर्चियां और नगद राशि भी बरामद की गई है। उसके खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

इसी के साथ ही महाराजपुर पुलिस ने न्यायालय जेएमएफसी यश भारती के दो फरार स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी नितिन बैरागी और रोहित नेटी दोनों ग्राम मालीमोहगांव के निवासी हैं और पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे। ये दोनों चोरी और खनिज अधिनियम के तहत दर्ज अपराधों में वांछित थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक रमेश पाल और प्रधान आरक्षक माखन वरकडे सहित अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।


 

Leave a Comment