श्री झूलेलाल गणेशोत्सव में गूंजे जय श्री श्याम के भजन

श्री झूलेलाल गणेशोत्सव में गूंजे जय श्री श्याम के भजन, खाटू श्याम मंडली ने बांधा समा

  • श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत जय श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री खाटू श्याम मंडली द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने अपनी सुरीली आवाज से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन संध्या की शुरुआत पारंपरिक रूप से श्री खाटू श्याम और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद मंडली के सदस्यों ने भगवान गणेश और श्री खाटू श्याम के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित सभी लोग झूम उठे।

समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, और इसी कड़ी में यह भजन संध्या का उत्साहवर्धक आयोजन किया गया। इस दौरान सभी धर्म-आस्था प्रेमी भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।


 

Leave a Comment