4 अगस्त‌ को विशाल निरंकारी संत समागम 

4 अगस्त‌ को विशाल निरंकारी संत समागम 

  • विशाल आध्यात्मिक उत्सव में हजारों भक्त होंगे शामिल 

मंडला महावीर न्यूज 29. जिसकी भक्ति उसकी पूजा उसका ज्ञान जरूरी है, कहे हरदेव कि पहले ईश्वर की पहचान जरूरी है। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से 4 अगस्त सोमवार को मंडला में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में दिल्ली से आ रहे परम आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम का आयोजन डिंडोरी रोड बिनैका तिराहे के समीप बंधन मैरिज लॉन मंडला में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित है।

इस विशाल आध्यात्मिक उत्सव में जबलपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा, बम्हनी, सिवनी आदि स्थानों से हजारों की संख्या में भक्तजन शामिल होंगे। संत निरंकारी मंडल शाखा मंडला ने नगर वासियों, प्रभु प्रेमियों को इस आध्यात्मिक संत समागम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।



 

Leave a Comment