छात्रावासों, ग्राम सभाओं और खेल आयोजनों में दिलाई नशामुक्ति की शपथ

छात्रावासों, ग्राम सभाओं और खेल आयोजनों में दिलाई नशामुक्ति की शपथ

  • नशे से दूरी है जरूरी अभियान में जन-जागरूकता गतिविधियों का व्यापक आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. 30 जुलाई तक जिले भर में नशे से दूरी है जरूरी विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मंडला जिले में विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति से संबंधित व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगरपालिका टाउन हॉल मंडला में आयोजित ओपन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने में योगदान देने का आग्रह किया गया।

बताया गया कि शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास मंडला कटरा पंचायत में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चौकी मनेरी द्वारा सीनियर कन्या छात्रावास और शिव मंदिर भबेरा में छात्राओं और ग्रामीणों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आपराधिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्हें मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 और नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

हेल्पलाईन नंबर की दी जानकारी

थाना नैनपुर के ग्राम पंचायत धमनगांव में थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजालदा, एएसआई यशवंत रहंगडाले और आरक्षक सुरेश जैतवार ने ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की। थाना बीजाडांडी द्वारा खुटपड़ाव स्थित बालक छात्रावास में भी नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम समझाए गए और उन्हें इसके प्रचार से बचने के लिए प्रेरित किया गया। चौकी अंजनिया अंतर्गत बालक छात्रावास मानिकपुर में विद्यार्थियों व स्टाफ को नशे से दूर रहने और व्यक्तिगत विकास के लिए शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ 

थाना महाराजपुर के सामने जवाहरलाल नेहरू उत्तर माध्यमिक शाला के वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित खेल सत्र में खिलाडिय़ों को नशे से दूरी है जरूरी अभियान की जानकारी दी गई और उन्हें नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना बिछिया द्वारा एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी के निर्देशन में बालक छात्रावास कल्याण आश्रम में विद्यार्थियों व स्टाफ के बीच नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई। उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणाम, नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी और हेल्पलाइन नंबर दिए गए। ग्राम केरेगांव और ग्राम आमाटोला में भी पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।



 

Leave a Comment