हरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजीं महिलाएं

हरे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजीं सदस्याएं, मनोरंजक खेलों का हुआ आयोजन

  • इनर व्हील क्लब मंडला ने मनाया सावन तीज उत्सव

मंडला महावीर न्यूज 29. इनर व्हील क्लब मंडला द्वारा सावन तीज का पर्व पारंपरिक उल्लास और रंग-बिरंगे अंदाज में मनाया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याएं हरे परिधानों और 16 श्रृंगार में सज-धजकर उपस्थित हुईं, जिससे पूरे वातावरण में सावन की छटा और तीज की रौनक बिखर गई। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों और गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को मनोरंजक और रोमांचक बनाया गया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष श्रद्धा तपा ने की, जबकि सचिव सुनीता पमनानी ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर मोना जैन, आरती ब्रजपुरिया, प्रिया पमनानी, आरती तिवारी, किरण पमनानी, दीपा खंडेलवाल, कमला बानी, तृप्ति गोयल, अनिता राय, अनिता गोयल, अनु चौरसिया, त्रिवेणी पटेल, आशा चौधरी, सरिता इसरानी, अनुराधा चौरसिया, रिया तपा, अंकिता केसवानी, संध्या शिवहरे सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओं की सहभागिता और उत्साह ने तीज उत्सव को एक यादगार और हर्षोल्लास से भरा आयोजन बना दिया।


 

Leave a Comment