मवई में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण
- मप्र जन अभियान परिषद ने मनाया हरियाली महोत्सव
मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र जन अभियान परिषद ने हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया। इसके तहत सेक्टर क्रमांक 03 मवई में नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों ने मिलकर पौधारोपण किया और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
नवांकुर संस्था की सेक्टर अध्यक्ष भारती धुर्वे ने बताया कि नवांकुर सखी कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को अपने खेतों की मेड़ों और बाड़ी के किनारों पर फलदार वृक्ष लगाने की सलाह दी गई। इसका उद्देश्य प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के साथ ग्रामीणों की आय में वृद्धि करना भी है। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ मिलेगा।
Post Views: 339










