मछुआरा ने लोगों पर जाल डालकर दूर की बधाएं

किला वार्ड में हरियाली अमावस्या पर अनोखी परंपरा

  • मछुआरा समाज ने लोगों पर जाल डालकर दूर की बधाएं

मंडला महावीर न्यूज 29. हरियाली अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को किला वार्ड में मछुआरा समाज ने एक अनोखी और प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। समाज के लोगों ने मछली पकडऩे वाले जाल को लोगों के सिर पर रखकर उनकी बधाएं, परेशानियां दूर करने और सुखमय जीवन की कामना की।

बैशाखु नंदा ने बताया कि यह उनके समाज की पुरानी परंपरा है, जहाँ जाल को समृद्धि और बाधाओं को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। किला वार्ड के अर्जुन नंदा ने इस परंपरा को निभाते हुए घर-घर जाकर लोगों पर यह जाल डाला और उनके कल्याण की प्रार्थना की।


 

Leave a Comment