मंडला में दस्तक का आगाज

मंडला में दस्तक का आगाज, बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की दवा

  • बाल मृत्यु दर घटाने के लक्ष्य के साथ 16 सितंबर तक चलेगा अभियान

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्टर सोमेश मिश्रा और नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने आंगनवाड़ी क्रमांक 1 सुभाष वार्ड में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम और सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती सहित अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 22 जुलाई से 16 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान, त्वरित उपचार और रेफरल का प्रभावी प्रबंधन करना है। इस अभियान के माध्यम से बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाना प्रमुख लक्ष्य है।

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनकी माताओं से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने सभी माताओं से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर बच्चों को विटामिन-ए की दवा अवश्य पिलवाएं। यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।



 

Leave a Comment