निवास सीईओ का हरित स्वागत, मिला जीवनदायक पौधा

निवास सीईओ का हरित स्वागत, मिला जीवनदायक पौधा

  • नवागत सीईओ श्रद्धा चौबे सोनी ने संभाला कार्यभार, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंडला महावीर न्यूज 29. जनपद पंचायत निवास में नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रद्धा चौबे सोनी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही जनपद कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव संघ, रोजगार सहायक संघ और जनपद के कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह में पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री पिटानिया, रामगोपाल वरकड़े और रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सीईओ श्रद्धा चौबे सोनी का अभिनंदन किया और उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एक विशेष पहल के रूप में पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देते हुए सीईओ श्रद्धा चौबे सोनी को जीवनदायक पौधा भेंट स्वरूप दिया गया। इस हरित स्वागत की सराहना की जा रही है, क्योंकि यह स्वागत की पारंपरिक प्रथा में एक सकारात्मक और पर्यावरण-अनुकूल आयाम जोड़ता है। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष मंजू कुलस्ते, उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी सहित जनपद पंचायत सदस्यों के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने नए सीईओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विकास के संकल्प को दोहराया।


 

Leave a Comment