बच्चों ने प्रस्तुत की विश्वगुरु भारत के विध्वंस की कहानी पर योगा नृत्य

बच्चों ने प्रस्तुत की विश्वगुरु भारत के विध्वंस की कहानी पर योगा नृत्य

  • पिंडरई में गूंजी मुनि नीरज सागर और निर्मद सागर की देशना

मंडला महावीर न्यूज 29. सकल दिगंबर जैन समाज व्रती नगरी पिंडरई में चल रहे धार्मिक आयोजन के साथ आचार्य भगवन् श्री विद्यासागर महाराज और अध्यात्म योगी आचार्य महाराज श्री समयसागर के आशीर्वाद से मुनि श्री नीरजसागर और मुनि श्री निर्मदसागर की चातुर्मास कलश स्थापना संपन्न हुई। तरुण भैया के निर्देशन में आयोजित इस मांगलिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

व्रती नगरी पिंडरई पाठशाला की संचालिका साधना दीदी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत विश्वगुरु भारत के विध्वंस की कहानी नामक योगा नृत्य रहा। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और यह कार्यक्रम का केंद्र बिंदु बनी रही।

महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका ने बताया कि इस अवसर पर आसपास की जैन समाजों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण मुनि संघ के दर्शन और उनकी देशना सुनने के लिए पिंडरई पहुंचे थे। पिंडरई समाज द्वारा बाहर से आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

साधु सेवा समिति के मीडिया प्रभारी ऋषभ जैन ने बताया कि मुनिद्वय के ओजस्वी प्रवचनों ने इस पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए, जिससे वातावरण में धर्म और आध्यात्म का संचार हुआ।


 

Leave a Comment