पिता ने बेटे को डंडे से पीटा, सिर में आई चोट

पिता ने बेटे को डंडे से पीटा, सिर में आई चोट

  • घायल बेटे को मां लेकर आई अस्पताल, उपचार जारी

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज ब्लाक के ग्राम बाबादेवरी में एक पिता ने अपने ही बेटे को डंडे से मार कर घायल कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंडे की मार से युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे युवक लहुलुहान हो गया। बीच बचाव करते हुए युवक की मां ने अपने बेटे को जैसे तैसे पड़ोसियों की मदद से नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची। जहां इसका उपचार डॉ. राजेश अहिरवार द्वारा किया गया।

बताया गया कि नारायणगंज के ग्राम बबादेवरी निवासी दीपक झारिया पिता राजू झारिया 21 वर्ष अपने पिता को खाना खाने के लिए कहां। जिससे दीपक का पिता खाना खाने की बात पर भड़क गया। दीपक अपने पिता से बोलता रहा कि पिता जी खाना खा लो, लेकिन दीपक के पिता नशे में थे, जिसके कारण उन्होंने कुछ समझ नहीं आया और वहीं पास में रखे डंडे से दीपक पर वार कर दिया। बीच बचाव करते हुए दीपक की मां ने अपने पति को वहां से अलग किया और तत्काल लहु लुहान दीपक को तत्काल नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची। जहां दीपक का उपचार किया जा रहा है। डॉ. राजेश अहिरवार ने बताया कि घायल युवक दीपक फिलहाल ठीक है। जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएगा।


 

Leave a Comment