राष्ट्रनीति ही है विद्यार्थी परिषद, मंडला अभाविप ने नए सत्र के लिए चुने पदाधिकारी
- प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित
मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला में प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ अपनी मंडला नगर की नवीन कार्यकारिणी 2025-26 की घोषणा की। यह संगठन युवाओं के बीच राष्ट्र के पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जागरूकता और चरित्र निर्माण का संदेश फैलाता है और विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन माना जाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रति वर्ष 9 जुलाई को अपना स्थापना दिवस मनाता है, जिसके बाद प्रत्येक नगर इकाई में नई कार्यकारिणी घोषित की जाती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुशराम ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और यह एक गैर-राजनीतिक संगठन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भाजपा का संगठन नहीं, राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति ही है विद्यार्थी परिषद। अभाविप जिज्ञासा के राष्ट्रीय संयोजक आदर्श रावत ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कहा कि विद्यार्थी परिषद पूरे वर्ष शिक्षण संस्थानों में सक्रिय रूप से काम करने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि परिषद ने अपने 77 वर्षों के इतिहास में अनेकों आयाम रचे हैं। मंडला विभाग संयोजक ने इस अवसर पर कहा कि नव घोषित कार्यकारिणी मंडला में शिक्षा के सुधार के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी।
नवीन कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान
मंडला नगर की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। जिसमें नगर अध्यक्ष डॉ. बीएल झरिया, उपाध्यक्ष प्रो. जगदीश प्रजापति, नगर मंत्री शिवांग मार्को, सह मंत्री तनुश्री बरमैया, नयन यादव, राज पटेल, निशांत जघेला, एसएफडी प्रमुख गोमती मरावी, सह प्रमूख मयंक बघेल, एसएफएस प्रमूख कान्हा साहू, सह रिया शुक्ला, राष्ट्रीय कला मंच प्रमूख काजल नागिया, सह प्रमूख साक्षी उपाध्याय, खेलो भारत प्रमुख अनंत सिंगरौरे, सह प्रमूख शताक्षी बर्मन, स्टडी सर्कल प्रमुख तरुण पटेल, सह प्रमुख कीर्ति मरावी, चंचल नंदा, विद्यालय कार्य प्रमुख आशुतोष तिवारी, सह प्रमुख नवदीप चंद्रोल, महाविद्यालीन कार्य प्रमुख खुशी पटेल, सह प्रमुख अभिनव, छात्रावास प्रमुख अंश उइके, सह प्रमुख सृष्टि डहेरिया, सेजल परते, खुशी झरिया, शिवानी ठाकुर, अंकित राजपूत को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता, शिक्षक गण व सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी है।










