घुघरी पुलिस ने 10 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए
- थाना प्रभारी पूजा बघेल ने व्यक्तिगत रूप से सौंपे मोबाइल, मालिकों के खिले चेहरे
मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। इस पहल से मोबाइल मालिकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी पूजा बघेल ने व्यक्तिगत रूप से इन बरामद मोबाइल फोनों को उनके हकदारों को सुपुर्द किया।
पुलिस ने इन खोए हुए मोबाइलों का पता लगाने के लिए साइबर सेल का सहारा लिया। इस पूरी प्रक्रिया में मिथलेश पटेल की सक्रिय भूमिका ने साइबर सेल को गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैक करने और उन्हें वापस लाने में महत्वपूर्ण मदद की।
रिपोर्टर- दुर्गेश प्रजापति घुघरी ✍️
Post Views: 494









