मटियारी नदी में फंसे दो दर्जन लोग को एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचाया

मटियारी नदी में फंसे दो दर्जन लोग को एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बचाया

  • मंडला में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर
  • एसडीईआरएफ ने देर रात किया जगनाथर में ग्रामीणों का रेस्क्यू

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियाँ उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि सोमवार रात्रि जिला कंट्रोल रूम को जगनाथर गाँव में मटियारी नदी की बाढ़ में दो दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड और एसडीईआरएफ के दल को मौके पर रवाना किया।

बताया गया कि प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते के नेतृत्व में राहत दल ने रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अथक प्रयासों के बाद देर रात तक बाढ़ में फंसे सभी ग्रामीणजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बचाव अभियान में सैनिक सन्नी श्रीवास, टेकचंद, सुरेंद्र, राजेंद्र, श्याम बिहारी और रामप्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



 

Leave a Comment