गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, विशेष आयोजन 10 को
- विजयानंद शास्त्री और आचार्य दिवाकर चौबे देंगे आशीर्वचन
- गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य आयोजन
मंडला महावीर न्यूज 29. आगामी 10 जुलाई को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आनंदोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी भक्तजन पूज्य श्री गुरु जी के दर्शन एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मंडला के दो प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना और विशाल महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ 10 जुलाई को प्रात: 8 बजे से 2 बजे तक पादुक पूजन एवं गुरुदीक्षा आयोजित किया गया है। इसके साथ ही सुबह 9 बजे से 2 बजे तक विशाल महाप्रसादी वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भागवत भूषण विजयानंद शास्त्री महाराज और आचार्य दिवाकर चौबे अपने आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

बताया गया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी भक्त मिलकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का संगीतमय पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही भजनों का आनंद, गुरुदेव जी के आशीर्वचन, प्रवचन और श्री दत्तात्रेय चरित्र का वर्णन किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का प्रथम आयोजन श्रीराम मंदिर पड़ाव वार्ड और द्वितीय आयोजन पटेल मंगल भवन, पुराना बस स्टैंड, बहनी बंजर में आयोजित किया जाएगा। आयोजक समिति ने बताया कि गुरुपूर्णिमा पर गुरुजी का 54 वां प्राकट्य महोत्सव भी है। इस अवसर पर सभी शिष्य अपने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।










