बीजांकुर अभियान का नारायणगंज में शुभारंभ

बीजांकुर अभियान का नारायणगंज में शुभारंभ

  • पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर, पहाड़ी में डाला सीड बॉल

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज विकासखंड के ग्राम कुम्हा में बीजांकुर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत जनपद पंचायत में निर्मित सीड बॉल को ग्राम किकरिया की पहाड़ी में डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर भूपेंद्र वरकडे और जनपद पंचायत नारायणगंज अध्यक्ष आशाराम भारतीया उपस्थित रहे। इनके साथ ग्राम पंचायत कुम्हा के सरपंच अखिलेश मरावी, उपसरपंच गंगाराम यादव, और जनपद पंचायत से बीपीओ रम्मू सिंह मरावी, एई रमाकांत मसराम सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने मंच से अपने विचार साझा किए। इंजीनियर भूपेंद्र वरकडे ने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए मानव जीवन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण करने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद पंचायत नारायणगंज अध्यक्ष आशाराम भारतीया ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण कर बीजांकुर अभियान में बीज से वृक्ष तक बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने लोगों को अपनी माँ के नाम पर अपने जन्मदिन पर और अन्य शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। सभी उपस्थित अतिथियों ने वृक्षारोपण और मानव जीवन में वृक्षों के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत नारायणगंज से एडीईओ ओमती मरावी, मानचित्रकार प्रेरणा चौरसिया, उपयंत्री उपासना बघेल, बीसी आरजीएसए निधि पटेल, आनंद गजभिये, रोहित चक्रवर्ती, सचिव शैली सिंह चंदेल, सचिव दीपचंद साहू और अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन बीपीओ रम्मू सिंह मरावी ने किया और मंच संचालन बीसी आकांक्षी हेमंत चंद्रौल द्वारा किया गया।



 

Leave a Comment