मंडला-निवास मार्ग में गिरा पेड़, लगा जाम

मंडला-निवास मार्ग में गिरा पेड़, दो घंटे तक लगा जाम

  • बारिश और तूफान का कहर, खारी ग्राम के जंगल में हुई घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में पिछले दो दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया गया कि बारिश के कारण मंगलवार को मंडला-निवास मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। यह घटना खारी ग्राम के जंगल में हुई, जहां मुख्य सड़क पर पेड़ के गिरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंडला निवास अवरूद्ध होने के बाद स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की मदद से गिरे हुए पेड़ को कटवाकर सड़क के किनारे किया गया। इसके बाद ही आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सका। जंगल क्षेत्रों में लगातार पेड़ों के गिरने से मुख्य मार्गों पर ऐसी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, जिससे प्रशासन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


 

Leave a Comment