आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टीबी उन्मूलन की शपथ

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टीबी उन्मूलन की शपथ

  • स्वास्थ्यकर्मियों ने चौकी में एचडब्ल्यूसी का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज के ग्राम माडोगढ़ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के तहत 15 ग्रामीणों को टीबी मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई। यह अभियान टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके उन्मूलन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चौकी का भी दौरा किया। इस दौरान सीएचओ से सीवाय स्क्रीन टेस्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई। विजिट के दौरान एसटीएलएस जागृति पटेल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को देखा गया। एसटीएस देवेन्द्र साहू ने बताया कि यह निक्षय शिविर अभियान टीबी से जिले को मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका लक्ष्य भारत को टीबी मुक्त बनाना है।



 

Leave a Comment