करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

मंडला के खैरी रैयत में दर्दनाक हादसा

  • सेंटिंग कार्य के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
  • हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए श्रमिक
  • बचाव करने वाला दूसरा मजदूर भी गंवा बैठा जान

मंडला महावीर न्यूज 29. रविवार को मोहगांव ब्लॉक के ग्राम खैरी रैयत में सेंटिंग कार्य करते समय एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम पौंडी झुरकी चौकी चाबी निवासी शिवनाथ झरिया 20 वर्ष और दालचंद झरिया 40 वर्ष के रूप में हुई है।


जानकारी अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन मकान में लोहे का सरिया ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। इससे एक मजदूर को जोरदार करंट लगा। जब दूसरा मजदूर उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।


बीएमओ डॉ. कमलेश झिकराम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम मोहगांव में किया गया। जिसके बाद मृतकों के शव को उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूर अपने एक रिश्तेदार के निर्माण कार्य में सहयोग करने आए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



 

Leave a Comment