शासकीय महिला कर्मचारी से घर में घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

शासकीय महिला कर्मचारी से घर में घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

  • पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला कर्मचारी को पीटा
  • बच्चों के सामने दी जान से मारने की धमकी

मंडला महावीर न्यूज 29. कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में एक शासकीय महिला कर्मचारी के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार नगर पालिका में कार्यरत 40 वर्षीय दीपा चौधरी के साथ यह घटना बुधवार देर रात घटी। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका पड़ोसी योगेश कोरी उनके घर के पास आकर उन्हें अभद्र गालियां देने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गालियां देते हुए उनके घर के अंदर घुस आया। आरोप है कि योगेश ने घर में घुसकर दीपा चौधरी का हाथ पकड़ा और उनके साथ लात-घूंसों और चांटों से मारपीट की। घटना के समय पीडि़ता के बच्चे भी घर पर मौजूद थे, जो डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे। मारपीट करने के बाद आरोपी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी पीयूष मिश्रा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। देर रात ही कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी योगेश कोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।


 

Leave a Comment