अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

  • देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के मवई विकासखंड के ग्राम अंजनी में एक युवक के पास देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। बताया गया कि ग्राम अंजनी में मुखबिर की सूचना पर थाना मवई पुलिस द्वारा एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संतोष पिता मंतु सिंह केरम 22 वर्ष, निवासी हरी टोला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है।


मवई थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त की कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिलीप झरिया, प्रधान रक्षक महादेव तेकाम, आरक्षक मनोज ध्वज एवं आरक्षक नरेंद्र मसराम की विशेष भूमिका रही।


 

Leave a Comment