भुआ बिछिया ने खोया एक प्रतिष्ठित नागरिक
- सुनील नामदेव का 56 वर्ष की आयु में निधन
- पूर्व मंडी अध्यक्ष सुनील नामदेव का असमय निधन
- भुआ बिछिया में शोक की लहर
मंडला महावीर न्यूज 29. भुआ बिछिया के प्रतिष्ठित नागरिक, पूर्व प्रदेश मंडी विशेषज्ञ और पूर्व मंडी अध्यक्ष सुनील नामदेव का आज बुधवार सुबह नागपुर के एक अस्पताल में अस्वस्थता के चलते निधन हो गया। वे लगभग 56 वर्ष के थे।
वार्ड नंबर 02 मुक्तिमार्ग भुआ बिछिया निवासी सुनील नामदेव सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे। उनका असमय निधन नगर भुआ बिछिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस दुखद घड़ी में ईश्वर की इच्छा के आगे मानवीय इच्छा नगण्य प्रतीत होती है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त नामदेव परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति शांति शांति
Post Views: 592









