राष्ट्रीय शिविर में मंडला के 11 आर्य वीरों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय शिविर में मंडला के 11 आर्य वीरों का शानदार प्रदर्शन

  • रोहतक में आयोजित शिविर में अंजनिया ने शाखा नायक में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडला का मान बढ़ाया

मंडला महावीर न्यूज 29. सार्वदेशिक आर्य वीरदल का गुरुकुल विश्व भारती भैयापुर, लाढ़ोत रोहतक, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 15 दिवसीय शिविर में पूरे देश से हजारों आर्यवीरों ने भाग लिया, जिसमें मंडला जिले के 11 आर्य वीरों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शिविर के दौरान युवाओं को शारीरिक व्यायाम, योग, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, वैदिक संस्कार और सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस राष्ट्रीय शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल मंडला से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से श्रेष्ठ आर्य अंजनिया ने शाखा नायक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला मंडला का गौरव बढ़ाया।

काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल परिवार ने इन सभी आर्यवीरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर सनातन वैदिक एवं गोशाला समिति के अध्यक्ष और सचिव डॉ. मुकेश मौर्य, डॉ. प्रीति आर्या और गुरुकुल के सदस्य महेंद्र आर्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment