हाथों से कार्ड पर सुंदर लाइन लिखकर कहेंगे हैप्पी फादर्स डे

हाथों से कार्ड पर सुंदर लाइन लिखकर कहेंगे हैप्पी फादर्स डे

  • आज फादर्स डे पर पापा को करेंगे विश
  • देंगे सरप्राइस
  • लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे पापा के साथ करेंगे मौज-मस्ती

मंडला महावीर न्यूज 29. जून माह के तीसरे रविवार को हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। यह दिवस पिता के लिए स्पेशल फील करने का दिन है। छोटे बड़े सभी बच्चे अपने पिता के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए फादर्स डे को सेलीब्रेट करने की तैयारी कर ली है। कोई पापा के लिए अपने हाथों से कार्ड बनाए है और उसमें पापा को स्पेशल फील कराने के लिए सुंदर लाइन लिखे हैं, तो कुछ बेटियाँ फेवरेट फूड बनाकर पापा को खिलाएंगे तो कुछ बच्चे पापा की मनपसंद चीजें उपहार में देने के लिए प्लानिंग की हैं। कुछ घर पर ही सरप्राइज पार्टी करने के लिए तैयारियाँ कर चुके है।

चंदा ने पूछा तारों से, तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा कौन है पापा मेरे पापा, ईस्ट और वेस्ट पापा इस द बेस्ट कुछ ऐसी लाइन लिखने के लिए बच्चे अपने पापा को फादर्स डे विश करेंगे। जून माह के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, यह दिवस पिता के लिए स्पेशल फील कराने का दिन है, छोटे बड़े सभी बच्चे अपने पापा के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए फादर्स डे को सेलिब्रेट करेंगे। इस डे को सेलिब्रेट करने के लिए बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है।

बेटियों में है ज्यादा उत्साह 

बेटियां पापा की लाडली होती हैं तो वे फादर्स-डे की प्लानिंग कराने के लिए ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। पिता को सरप्राइज देंगे उपहार भेंट करेंगे। बेटियो का कहना है कि पापा उनके सपनों और ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपनी खुशियां कुर्बान कर देते है। इसलिए इस दिन हम पापा का सम्मान करेंगे और उनको सरप्राईज देकर फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे।

इनका कहना है

इस बार फादर्स डे पर पूरा दिन पापा के साथ बीताना चाहते हैं, शाम को अपने हाथों से बने केक से सरप्राइज के लिए प्लानिंग की है इसके लिए मम्मी की हेल्प लेंगे, पापा को बताएँगे कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं। हमेशा पापा हम बच्चों की सभी विश पूरी करते हैं और हमेशा प्यार देते हैं फादर्स डे उनके लिए खास दिन है जो कि उनको स्पेशल फील कराने के लिए दिन को यादगार बनाएँगे।


शुभी, आर्या श्रीवास्तव

फादर्स डे मनाने के लिए वैसे तो कोई खास दिन की जरूरत नहीं होती है, हमारे लिए तो रोज ही फादर्स डे होता है फिर भी इस दिन को खास बनाने के लिए हम उनकी पसंद का केक बनाएंगे उनके साथ उनके पसंदीदा गेम्स खेलेंगे और रविवार होने के कारण उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। हर साल इस दिन के लिए परिवार के सभी लोग मिलकर यादगार बनाने के लिए तैयार रहते हैं।


संस्कृति सोनी, नैनपुर



 

Leave a Comment