किसान खरीफ फसल के लिए तैयार कर रहे खेत

किसान खरीफ फसल के लिए तैयार कर रहे खेत

  • प्री-मानसून में जमकर बरसे बदरा, उमस से राहत नहीं
  • आज भी गरज, चमक के साथ हो सकती है बारिश

मंडला महावीर न्यूज 29. इस वर्ष जिले में प्राकृति के अलग-अलग रंग देखने मिले, कहीं भीषण गर्मी पड़ी, तो कभी जमकर मेघ बरसे। वहीं नौतपा में सूर्य देव अपनी प्रचंडता नहीं दिखा पाए। वहीं नौतपा समाप्त होते ही जिले में प्री-मानसून भी एक्टिव हो गया और जमकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खूब बारिश हुई। जिले के लोगों को बेसब्री से प्री-मानसून की बारिश का इंतजार था। आखिरकार प्री मानसून ने जोरदार उपस्थिति दी। शनिवार, रविवार और सोमवार को तेज आंधी तूफान के साथ अलग अलग क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई, लेकिन गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल सकी।

मौसम विभाग के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय में रविवार रात करीब दो घंटे जमकर बारिश हुई। प्री-मानसून एक्टिव होने से अब तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान मौसम साफ होने के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों अभी निजात नहीं मिल पाएगी। करीब एक पखवाड़ा तक लोगों को गर्मी का एहसास और होगा। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी।

किसान खेतों में कर रहे बुआई की तैयारी 

बताया गया कि किसानों को भी प्री-मानसून इतनी जल्द आने की उम्मीद नहीं थी, जिले के किसान अभी तक खेत तक तैयार नहीं किए हैं। हालांकि अधिकांश किसान खेतों में बुआई की तैयारी कर रहे है। जिन किसानों के खेत तैयार हो जाएंगे, वे किसान मौसम को देखते हुए अपने खेतों में पहुंच कर बुआई का काम शुरू कर देंगे। इस साल किसानों को पूरी संभावना है कि अच्छी बारिश होगी और फसल भी अच्छी होगी।

तापमान में आएगी गिरावट 

नौतपा के खत्म होने के अगले ही दिन से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। जिले में प्री-मानसून एक्टिव है, जिसके कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हवा के साथ रिमझिम बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। जिसके कारण तापमान में भी अचानक गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम रहने के बावजूद दोपहर में उमस के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के बाद ठंडक घुल गई, लेकिन कुछ देर बाद उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

आज भी गरज, चमक के साथ हो सकती है बारिश 

मौसम वैज्ञानिक आदित्य बिसेन ने बताया कि जिले में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। हरियाणा के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसी तरह, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक और ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। जिसके कारण मौसम पर प्रभाव पडऩे की संभावना है। आगामी दिनों में जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज, चमक के साथ बौछार की संभावना बनी है।



 

Leave a Comment