खेल शिविर में खिलाडिय़ों को सिखाई खेल की बारीकियां
- ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का सफल समापन
- विजेता खिलाडिय़ों को मिले प्रमाण पत्र
मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समापन 31 मई को ग्राम टिकरिया सीएम राइस स्कूल में किया गया। समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों का आपस में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चार पंचायत के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कूड़ामैली, पटेहरा, पडरिया और टिकरिया पंचायत के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कूड़ामैली प्रथम एवं टिकरिया द्वितीय रही। वहीं बालिका वर्ग में पड़रिया प्रथम एवं टिकरिया द्वितीय रही। सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल शिविर संचनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी रविंद्र ठाकुर के आदेशानुसार संचालित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टिकरिया सरपंच कालीचरण मार्को, विक्रम अवार्डी जिला हैंडबॉल कोच सोना दुबे, नीरज निरंकार, प्रहलाद कछवाहा उपस्थित रहे। शिविर में हॉकी प्रशिक्षण सुचिता यादव, कबड्डी में नंदिनी द्वारा, कार्यक्रम प्रभारी करुणा मर्सकोले ने क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया। करुणा मर्सकोले ने बताया कि प्रशिक्षण द्वारा शारीरिक कसरत के साथ बच्चों का बौद्धिक विकास भी होता है।
बताया गया कि एक माह चले ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में खिलाडिय़ों को खेल की बारीकियां सिखाई गई। जिससे खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होकर विकासखंड एवं जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। शिविर में खिलाडिय़ों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्रपाल वरमैया, रोहित ठाकुर, शकुंतला ठाकुर, रुचि सोनी, राहुल बर्मन, रवि सिंगरौरे का योगदान रहा।










