स्वास्थ्य सेवाओं का किया जाए सफल क्रियान्वयन
- एएनसी पंजीयन अनमोल एप में करने के दिए निर्देश
- नारायणगंज सेक्टर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत नारायणगंज सेक्टर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण समेत अन्य संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में नारायणगंज सेक्टर की सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर समेत सेक्टर के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। नारायणगंज सामुदायिक केन्द्र में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डबल्यूएचओ आईएफएम भूपेंद्र पवार, सीएचओ शाहिद हुसैन, एएनएम राजकुमारी आर्मो, माधुरी सोनी, योगिता नागवंशी, नीलम ठाकुर, सावित्री मरकाम, मोनिका सिंह, रूक्मणी मरावी, सुपरवाईजर मदनलाल परते, मलेरिया प्रभारी सुमेर चंद्र जैन मौजूद रहे।
आयोजित समीक्षा बैठक सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में सुपरवाईजर मदनलाल परते ने उपस्थित सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर से स्वास्थ्य सेवाओं अंतर्गत चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए उनकी समीक्षा की गई। बैठक में कहां कि अनमोल एप में एएनसी पंजीयन करना अनिवार्य है, एएनसी की प्रथम त्रिमाही में एण्ट्री, एएनसी चौथी जांच की एण्ट्री अनमोल एप में करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एमडीआर, सीडीआर की जानकारी सभी उपस्थित कर्मचारियों से ली गई।
गंभीर गर्भवती केस समय में रैफर करें
समीक्षा बैठक में घर में होने वाले प्रसव की जानकारी ली गई। इसके साथ ही वीएचएनडी सत्रों में औषधी एवं वैक्सीन की सूची मांगी गई। बैठक में सभी सीएचओ, एएनएम को निर्देशित करते हुए कहां कि ग्राम के गंभीर गर्भवती केस समय रहते उच्च स्वास्थ्य केन्द्र में रैफर करें, जिससे उन्हें समय में उपचार मिल सके। इसके साथ ही बाल मृत्यु की समीक्षा की गई। एसएनसीयू से डिस्चार्ज हुए गृह भेंट करने, आरबीएसके मोबाईल टीम द्वारा विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से करने के लिए निर्देशित किया गया।










