टेकरी वाले हजरत बाबा चाँदशाहवली रहमतुल्लाह अलैह का शाही संदल 26 मई को

टेकरी वाले हजरत बाबा चाँदशाहवली रहमतुल्लाह अलैह का शाही संदल 26 मई को

मंडला महावीर न्यूज 29. हर साल की तरह इस साल भी टेकरी वाले हजरत बाबा चाँदशाहवली रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक 26 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर 26 मई, सोमवार को शाम 5 बजे एक शाही संदल निकाला जाएगा।

यह संदल मड़ई भाटा दरबार से अंतर्राष्ट्रीय विशाल बैंड जबलपुर की प्रस्तुति के साथ शहर गश्त करते हुए पोड़ी टेकरी दरगाह पहुंचेगा। मगरिब (शाम की नमाज़) के बाद दरगाह को ग़ुस्ल दिया जाएगा और चादर पेश की जाएगी। दरगाह कमेटी ने बाबा के सभी चाहने वाले अकीदतमंदों से उर्स में अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी हाज़री लगाने की गुज़ारिश की है।


 

Leave a Comment