सूर्यकुंड धाम में सात दिवसीय नौ कुण्डीय मारूति महायज्ञ और श्रीराम कथा

सूर्यकुंड धाम में सात दिवसीय नौ कुण्डीय मारूति महायज्ञ और श्रीराम कथा

  • 6 अप्रैल को होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में

मंडला महावीर न्यूज 29. सूर्यकुंड धाम में श्री मारूति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 6 अप्रैल से किया जाएगा। महायोगी पायलट बाबा जी योग समिति अंजनिया एवं श्री सूर्यकुण्ड धाम महाआरती भंडारा समिति मंडला के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी।

पदाधिकारियों ने बताया कि 6 अप्रैल को कलश यात्रा एवं गणेश शोभा यात्रा का आयोजन होगा। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन एवं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक हवन किया जाएगा। श्रीराम कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक होगा। कार्यक्रम की पूर्णाहूति एवं भंडारा 12 अप्रैल को संपन्न होगा।

यह आयोजन ब्रम्हलीन महामण्डलेश्वर महायोगी पायलट बाबा के आशीर्वाद से किया जाएगा। जिसमें श्री बम्हाचारी जी आचार्य फलाहारी रूपेश शुक्ला प्रयागराज शास्त्री उत्तरप्रदेश, महामण्डलेश्वर योग माता श्रृद्धा गिरी जी हरिद्धार उप्र, महामण्डलेश्वर योग माता चेतना गिरी हरिद्धार उप्र एवं महामण्डलेश्वर केको आई कवा जापान वाली माता का आगमन होगा। कथा व्यास सुश्री उमाकिशोरी मधुर वाणी से श्रीराम कथा का वर्णन करेंगी।

पदाधिकारियों ने बताया कि रामनवमीं से हनुमान जन्मोत्सव तक सात दिवसीय नौ कुण्डीय मारूति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन भी प्रस्तावित है और कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, दुष्यंत कछवाहा, बीएल साहू, सुरेश हूका, नारायण कछवाहा, भालू कछवाहा, प्रदीप तलेवाले, राजकुमार कछवाहा, उमेश कछवाहा, सुरेश कछवाहा, विनोद कछवाहा, संतोष कछवाहा, हरपाल कछवाहा, रत्नेश कछवाहा, संजीत धनगर, यदोनंदन कछवाहा, दुर्गेश कछवाहा, ब्रज बिहारी पटैल, अनिल अवधिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


 

 

Leave a Comment