सृष्टि आरंभ दिवस पर आज निकलेगी चुनरी व कलश यात्रा
मंडला महावीर न्यूज 29. नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट माहिष्मति घाट मंडला के तत्वावधान में सृष्टि आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के शुभारंभ के अवसर पर आज 30 मार्च की शाम 5 बजे भव्य चुनरी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा मां शीतला माता मंदिर जेल ग्राउंड से शुरू होकर माहिष्मति घाट पर संपन्न होगी। नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट माहिष्मति घाट ने सभी मंडलावासियों को इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
Post Views: 505










