थाना घुघरी में शांति समिति की बैठक आयोजित

थाना घुघरी में शांति समिति की बैठक आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. आगामी त्यौहार होली, रमजान और चल रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घुघरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक घुघरी तहसीलदार सीके बट्टे, थाना प्रभारी पूजा बघेल की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए कहां। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा को देखते हुए साउंड सिस्टम का उपयोग को प्रतिबंधित किया गया।

थाना प्रभारी पूजा बघेल ने कहां कि परीक्षा में ध्वनि प्रदूषण से बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, इसके लिए साउंड पर प्रतिबंध लगाया गया है। बैठक में कहां गया कि घुघरी में मछली मार्केट को हटाया जाए, इसके साथ ही अपशिष्ट पदार्थ को घुघरी से बाहर फेका जाए। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं को उपस्थित नागरिकों ने बैठक में रखी।


रिपोर्टर- दुर्गेश प्रजापति घुघरी ✍️

Leave a Comment