चार बाल नि:क्षय साथी 100 दिवसीय नि:क्षय शिविर के जागरूकता सत्रों का करेंगे नेतृत्व
- एक छोटे संस्करण का नेतृत्व करने उत्कृष्ठ विद्यालय में 4 बाल नि:क्षय साथी
- उत्कृष्ठ विद्यालय में 4 बाल नि:क्षय साथी चयनित
मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी अभियान नि:क्षय शिविर के तहत् सीएमएचओ एवं जिला क्षय अधिकारी के निर्देशन में उत्कृष्ठ विद्यालय मंडला में बाल नि:क्षय साथी चयनित किये गये। बाल नि:क्षय साथी शब्द सरकारी पहल निक्षय मित्र से प्रेरित है, जो व्यक्तियों को क्षय रोगियों को अपनाने और उनकी पोषण और चिकित्सा आवश्यकताओं का पूरा करने का अवसर देता है। इस संदर्भ में, बाल निक्षय साथी एक ऐसा छात्र है जो स्कूल में अपने सहपाठियो और स्कूल के अन्य छात्रों में टीबी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
बाल निक्षय साथी टीबी जागरूकता सत्रों का नेतृत्व करेंगे, विभिन्न टीबी से संबंधित गतिविधियों के लिए शिक्षकों और टीबी चौंपियंस के साथ समन्वय करेंगे और टीबी से जुडे मिथकों से संबंधित आवश्यक जानकारी जैसे क्षय रोग के प्रति जागरूकता लाने में सहयोग प्रदान करेंगे। वे स्कूलों में जानते हो ना अभियान के एक छोटे संस्करण का नेतृत्व करेंगे और लक्षणों की जानकारी देकर एवं छात्रों को चिकित्सा परामर्श लेने के लिए प्रेरित कर संभावित क्षय रोगियों की पहचान में भी सहायता करेंगे।
ये है चार बाल निक्षय साथी
उत्कृष्ठ विद्यालय मंडला से 4 बाल निक्षय साथी कैलाश तैकाम, निशांत यादव, रानू पूषाम, राशी चौरसिया का चयन किया है। इस दौरान प्रभारी डीपीसी गौरव साहू, एसटीएस मुकुल तुमराम, प्रभारी टीबीएचव्ही भूपेन्द्र चौधरी एवं डीईओ दीपक तिवारी उपस्थित रहे।











