चिकित्सकों ने मांगों को लेकर शुरू किया चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन

चिकित्सकों ने मांगों को लेकर शुरू किया चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन

  • दो दिन काली पट्टी लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
  • इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के चिकित्सकों समेत मंडला जिले के चिकित्सकों ने अपनी मांगों के लिए 20 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन काली पट्टी बांध कर शुरू कर दिया है। 21 फरवरी को भी काली पट्टी बांध कर चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। बताया गया कि चिकित्सकों के चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत 22 फरवरी को आधे घंटे कार्यस्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। 24 फरवरी को चिकित्सक प्रदेशव्यापी सामूहिक उपवास पर रहते हुए अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 25 फरवरी से प्रदेशव्यापी प्रशासनिक असहयोग आंदोलन किया जाएगा। चिकित्सकों ने चरणबद्ध आंदोलन करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही है।

चिकित्सकों ने बताया कि चिकित्सकों के सम्मान से जुड़े मूलभूत विषयों के निराकरण की मांग की जा रही है। जिसमें चिकित्सकों की मांग है कि उच्च स्तरीय समिति का गठन, चिकित्सक महासंघ के चिकित्सकों के मूलभूत विषयों के समयबद्ध निराकरण और नीतिगत तकनीकी एवं चिकित्सकीय विषयों के निर्धारण में चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को सम्मिलित कर उच्च स्तरीय समिति का तत्काल गठन किया जाना, एमपी मंत्रिपरिषद की बैठक के निर्णय का क्रियान्वयन में 4 अक्टूबर 2023 में चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों को सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ एवं मूल वेतन का निर्धारण किये जाने के पारित निर्णय का तत्काल ओदश जारी किया जाए।

समयमान, चयन वेतनमान के आदेशों का 01 माह में क्रियान्वित किया जाना, राज्य शासन द्वारा चिकित्सकों को स्वीकृत समयमान चयन वेतनमान (डीएसीपी समकक्ष) के 1.5 वर्ष पूर्व आदेश का लाभ चिकित्सकों को प्रदान करने के लिए आदेश का क्रियान्वयन 01 माह में सुनिश्चित किया जाना, प्रशासनिक दखलंदाजी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जैसे तकनीकी विभाग से समाप्त किया जाना, चिकित्सकों एवं जूनियर डॉक्टर्स को कार्यक्षेत्र में सुरक्षा एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नेशनल टास्क फोर्स की सिफारिशों को तत्काल क्रियान्वित किया जाना शामिल हैं।



 

Leave a Comment