पहली पाली में 1167, दूसरी पाली में 1152 छात्रों ने हल किया पर्चा

पहली पाली में 1167, दूसरी पाली में 1152 छात्रों ने हल किया पर्चा

  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार को 2 सत्रों में किया गया। परीक्षा का प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 2:15 से 4:15 तक जिला मुख्यालय के निर्धारित 4 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया गया। परीक्षा के सफल संचालन, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई थी। बताया गया कि आरडी कॉलेज बड़ी खैरी और नवरत्न उत्कृष्ट विद्यालय में 400-400 परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था की गई थी। रानी अवंती बाई कन्या उमावि में 350, कन्या उमावि महाराजपुर 248 छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था बनाई गई।

जानकारी अनुसार पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्यार्थियों ने पर्चा हल किया। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.15 से 4.15 तक की गई। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थी सुबह 9 बजे ही परीक्षा केन्द्र पहुंच गए और अपने रोल नंबर के अनुसार कक्ष में बैठे। परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले संपूर्ण नियमों का पालन ड्यूटी पर लगे अधिकारी कर्मचारियों ने कराया। पहला प्रश्न पत्र हल करने के बाद परीक्षार्थी बड़े ही उत्साहित दिखे।

उन्होंने कहा की अपेक्षा के अनुसार ही प्रश्न पत्र आया है अच्छे माक्र्स पाने की उन्हें उम्मीद है। पहली पाली में चारों परीक्षा केन्द्र में 1167 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं 231 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में अनुपस्थितों की संख्या थोड़ी बढ़ गई। जिनका पहला पेपर सही नहीं गया उन्होंने दूसरे पेपर में बैठना ही उचित नहीं समझा। दूसरे सत्र में 1152 छात्रों ने पर्चा हल किया। 246 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए।



 

Leave a Comment