कार्यकर्ता भाजपा के लिए हमेसा देव तुल्य है

कार्यकर्ता भाजपा के लिए हमेसा देव तुल्य है

  • नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद कुलस्ते

मंडला महावीर न्यूज 29. भारतीय जनता पार्टी मंडला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रफुल मिश्रा का भाजपा मंडल बीजाडांडी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीजाडांडी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल हुए।

स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रफुल मिश्रा का जोरदार स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ रैली निकालते हुए बीजाडांडी क्षेत्र का भ्रमण कराया। इसके बाद रैली सभा का रूप ली।

बताया गया कि आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वं केंद्रीय मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी होते है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यकर्ता भाजपा के लिए हमेशा देव तुल्य है।



 

Leave a Comment