45 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीणों की आंखों की जांच
- पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिशन नेत्र ज्योति शिविर घुघरी में आयोजित
मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी ग्राम पंचायत में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत मिशन नेत्र ज्योति शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज राज के निर्देशन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में आए लोगों के आंखों का जांच परीक्षण किया गया। शिविर में सीएचओ डॉ. कमलेश जंघेला एवं स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।
आयोजित शिविर में ग्रामीणों के आंखो की जांच की गई। शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो की जांच की गई। शिविर में नेत्र परीक्षण के साथ टीबी स्क्रीनिंग एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। इसके साथ ही विकासखण्ड घुघरी के प्रत्येक पंचायत स्तर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम के माध्यम से शिविर का आयोजन सोमवार, बुधवार और गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है। शिविर में ग्राम रोजगार सहायक, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर, कोटवार का सहयोग मिल रहा है।
रिपोर्टर- दुर्गेश प्रजापति घुघरी ✍️











