एनक्यूएएस मापदण्ड के अनुरूप मिली स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं

  • एनक्यूएएस मापदण्ड के अनुरूप मिली स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं
  • तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला एनक्यूएएस राष्ट्रीय प्रमाण पत्र

मंडला महावीर न्यूज 29. स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता अनुरूप सेवाएं प्रदान करने के लिये नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसमें उप स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल तक को शामिल कर सर्टिफिकेशन के मापदंड अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए लागू किये गये एनक्यूएएस मापदण्ड में मंडला जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर इंद्री, मानिकपुर और धानीटोला ने एनक्यूएएस राष्ट्रीय प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

जानकारी अनुसार जिले के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर इंद्री, मानिकपुर और धानीटोला का असेसमेेंट क्वॉलिटी नेशनल असेसर डॉ. प्रदीप कुमार सिन्सीनवार राजस्थान और डॉ स्वाति फलाडे मुंबई महाराष्ट्र द्वारा विगत दिवस असेसमेंट किया गया था। जिसमें ये स्वास्थ्य केन्द्र एनक्यूएएस के मानकों पर खतरा उतरे।

सीएमएचओ डॉ. केसी सरोते ने बताया कि मिशन संचालक एनएच डॉ सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को एनक्यूएएस मापदंडों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। जिसमें समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर का असेसमेंट कराया जा रहा है। इसमें जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं को एनक्यूएस प्रमाण पत्र मिल रहे हैं। पूर्व में जिले की 15 आरोग्य मंदिर, तीन सीएचसी और एक पीएचसी पूर्व से एनक्यूएएस प्रमाणित है।

स्वास्थ्य संबंधित रिकार्ड की समीक्षा

मिशन संचालक डॉ सलोनी सिडाना, उप संचालक डॉ प्रमोद गोईल, क्षेत्रीय संचालक डॉ संजय मिश्रा, राज्य क्वालिटी सलाहकार डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉ. केसी सरते के दिशा निर्देश और डीपीएम शैलेन्द्र सिंह, एम एण्ड ई ओवैस आलम खान, जिला क्वालिटी मानिटर शरद मेश्राम के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य संस्थाओं के नेशनल असेसमेंट के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसमें राज्य स्तरीय अधिकारियों की ओर से सात पैकेज के अंतर्गत प्रसव, नवजात शिशु के लिए दिए जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं जिसमें किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, असंचारी रोगों का प्रबंधन, संचारी रोगों का प्रबंधन, मरीजों के अधिकार क्लिनिकल सेवाएं, इंफेक्शन कंट्रोल, सपोर्टिंग सेवाएं, क्वॉलिटी मेनेजमेंट और आउट पुट संबंधी समस्त रिकार्ड को विस्तार से समीक्षा के साथ वर्चुअल जानकारी प्राप्त की गई।

सहयोग से मिला एनक्यूएएस राष्ट्रीय प्रमाण पत्र 

नेशनल असेसमेंट के लिए जिला क्वालिटी नोडल डॉ प्रवीण उईके, बीएमओ बिछाया डॉ सज्जन सिंह उईके, बीएमओ नैनपुर डॉ. राजीव चावला के सहयोग और टाटा ट्रस्ट से कासीम बैग व जिला क्वालिटी टीम के मार्ग दर्शन में सीएचओ मेंटर पूजा दुबे, नीतू यादव, गायत्री उईके, सीएचओ दुर्गेश नंदनी उईके, रंजीता मर्सकोले, प्रभा सर्वे और एएनएम, आशा कार्यकर्ता समेत विभागीय अधिकारी,कर्मचारियों की टीम ने संस्था को नेशनल क्वालिटी एश्योरेश के लिए डेवलप करने में मेहनत की। जिसके बाद स्वास्थ्य संस्थाएं सफल हुई और एनक्यूएएस राष्ट्रीय प्रमाण पत्र प्राप्त किया।



 

Leave a Comment